मतदान केंद्रों पर आवश्‍यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए, -नीमच, कलेक्‍टर एवं एसपी ने किया विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

शाजापुर
========================
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने गुरूवार को नीमच विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न मतदान केंद्रों, क्रिटीकल मतदान केंद्रों, राजस्‍थान के सीमावर्ती जिले के गांवों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर आवश्‍यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतदान केंद्रों के कक्षों की स्थिति, प्रवेश एवं निकासी की स्थिति, पेयजल, सुविधाघर की उपलब्‍धता, रैम्‍प निर्माण का जायजा लिया और मतदान केंद्रों पर आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री जैन ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ व अन्‍य अधिकारियों से गत विधानसभा निर्वाचन में मतदान के प्रतिशत की जानकारी ली और लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान करवाने की समझाईश दी। कलेक्‍टर एवं एसपी ने श्री सीताराम जाजू कन्‍या महाविद्यालय नीमच में मतदान केंद्र क्रमांक 105, 106, 107, 108, शा.क.मा.विद्यालय बघाना में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 123, 124, 125, 126, 127, 128, धनेरिया कला में मतदान केंद्र क्रमांक 19 व 20, झांझरवाडा के मतदान केंद्र क्रमांक 215, धामनिया में मतदान केंद्र 221, चीताखेडा के मतदान केंद्र क्रमांक 227, 228, 229, 230, 231, 232, चेनपुरा डेम के मतदान केंद्र 235, उगरान के मतदान केंद्र क्रमांक 277 एवं ग्राम फोफलिया के मतदान केंद्र क्रमांक 279 का निरीक्षण कर, महिला एवं पुरूष मतदाताओं की संख्‍या, गत निर्वाचन में हुए मतदान के प्रतिशत आदि की जानकारी ली और अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान करने की समझाईश भी ग्रामीणों को दी।
इस निरीक्षण दौरान एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सीएसपी श्री अभिषेक रंजन, तहसीलदार श्री पी.एस.पटेल, श्री नवीन गर्ग, आर.आई. श्री विक्रमसिह सहित अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।
#LokasabhaElection2024
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#CEOMPElections
#ChunavKaParv
#DeshKaGarv

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |