6 फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रूपये का ईनाम

शाजापुर
—
जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराध के 06 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने 10-10 हजार रूपये के नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर कोतवाली थाने में पजीबद्ध प्रकरण क्रमांक 428/1997 के फरार आरोपी गेंदालाल पिता हीरालाल माली निवासी लाल खिड़की शाजापुर, प्रकरण क्रमांक 411/2005 के फरार आरोपी बालु पिता मांगीलाल सुतार निवासी रामकृष्ण कॉलोनी भवानी मंडी (राजस्थान), प्रकरण क्रमांक 423/2005 के फरार आरोपी दिलशाद एहमद पिता मेंहदी हसन निवासी घाटखेड़ा रामपुरा जिला सहारनपुर (उ.प्र.), कालापीपल थाने में पंजीबद्ध प्रकरण क्रमांक 374/1991 की फरार आरोपी नफीसा बी पिता मुनव्वर खां निवासी बकायन, शुजालपुर सिटी थाने में पंजीबद्ध प्रकरण क्रमांक 41/1997 के फरार आरोपी विपदाप्रसाद पिता नन्नूलाल निवासी अख्तियारपुर शुजालपुर सिटी तथा प्रकरण क्रमांक 61/1992 के फरार आरोपी मोहम्मद यार खान पिता अफजल यार खान निवासी हनुमानगढ़ी शुजालपुर सिटी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |