शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास की गुमटियों में नशीलें पदार्थों की जाँच कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना नार्कोटिक्स एवं नशीली दवाईयों की रोकथाम को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

शाजापुर, 04 अप्रैल 2024/विद्यार्थियों को नशीलें पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास मौजूद गुमटियों की जाँच करें और नशीलें पदार्थ एवं उत्पाद मिलने पर कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय नारर्कोटिक्स कोआर्डीनेशन समिति की बैठक में दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसडीओपी श्री त्रिलोकचन्द्र पंवार एवं श्री जीएस चौहान, वाणिज्य कर अधिकारी श्री कमल गुर्जर, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, शिक्षा विभाग से श्री हेमंत दुबे सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि नशे के दुष्प्रभावों से आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। जिले में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की गुमटियों की सख्ती के साथ जाँच कराएं। खेती के बीच में अफीम, भांग एवं गांजे की खेती तो नहीं हो रही है इसकी निगरानी रखने के लिये मैदानी क्षेत्र में पदस्थ कृषि एवं राजस्व विभाग का अमला जाँच करें। जिले में अवैध एवं नकली जहरीली शराब के विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये। जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं क्षेत्र के थाना प्रभारी समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए कहा गया। तम्बाकु नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार सार्वजनिक स्थल पर ध्रूमपान, गुटका एवं पाउच, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन प्रतिबंधित होने से, कानून का उल्लंघन करने वाले लोगो के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |