1100 करोड़ कमाएगी अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘पठान’-‘एनिमल’ सब फेल!

बस कुछ दिनों का इंतजार और. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जिस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है वो 10 अप्रैल से सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बनकर अक्षय-टाइगर लोगों को एंटरटेन करेंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे और भी जबरदस्त बनाने के लिए साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारण को विलेन के तौर पर लिया गया है. फिल्म का जो ट्रेलर आया था, उसमें खूब एक्शन दिखा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. फिलहाल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसकी कमाई को लेकर एक बड़ा दावा किया है.

दरअसल, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को अली अब्बास जफर, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी प्रोड्यूसर कर रहे हैं. हाल ही में जैकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ वाशु भी नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर दोनों एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं वाशु भगनानी कहते हैं, “छोटे मियां चिंता मत कर, 1100 करोड़ कंफर्म है वर्ल्डवाइड….100 प्रतिशत.”

अब वाशु की ये बात कितनी सही साबित होती है, इसके लिए तो पिक्चर की रिलीज का इंतजार है. लेकिन जैसी वो उम्मीद जता रहे हैं, अगर वैसा हुआ तो पिछले साल रिलीज हुई ‘पठान’ और ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड टूट सकता है. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने दुनियाभर में 1050 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भी 915 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था.

‘पठान’ और ‘एनिमल’ ने कितने कमाए थे?

बहरहाल, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषि छिल्लर भी अहम किरदार में हैं. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें खूब एक्शन भरा हुआ था. ये एक बिग बजट फिल्म है. कथित तौर पर इसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |