बाबा महाकाल मंदिर में शयन आरती दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दोनो आरोपियों को थाना महाकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उज्जैन।

फरियादिया ने रिपोर्ट किया कि मैं छत्तीसगढ़ की निवासी हूँ दिनांक 28.03.2024 को मेरी दीदी जानकी व अन्य परिवार के लोगो के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिये आई थी, रात्रि करीबन 10 बजे मैं अकेली शयन आरती के लिये आयी थी तभी मुझे वहां सिक्युरिटी गार्ड मिला जिससे मैंने शयन आरती करने के बारे में पूछा तो उसने बोला की मैं आपको शयन आरती करवा दूंगा एक हजार रुपये लगेंगे तो मैंने कहा ठीक है जिसके पर में दो लोगो को पांच –पांच सो रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिये बाद सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे बाहर के गेट से मंदिर के अंदर कर छोड़ दिया और चला गया। मेरे शयन आरती दर्शन नहीं हो पाई। दोनो सिक्युरिटी गार्ड द्वारा शयन आरती दर्शन के नाम पर मेरे साथ एक हजार रुपये धोखाधड़ी की गई उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 161/24 धारा 420 भादवि का दर्ज का जांच में लिया जाकर घटना में संलिप्त आरोपियों को आज दिनांक को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जावेगा।

▪️मुख्य भूमिका – थाना प्रभारी अजय वर्मा, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र चौहान, उपनिरीक्षक कविता मंडलोई, सउनि चंद्रभान सिंह, सउनि बलराम जाट प्रआर मनीष यादव, प्रआर सुनील पाटीदार, आरक्षक शलेंद्र रत्नावत, आर पंकज पाटीदार ,आर पवन पवार, आर दीपक पटेल, आर शशांक की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |