थाना नरवर पुलिस ने वाहन/संदिग्ध चैकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

Ujjain

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अवैध हथियार से संबंधित आरोपी,वांछित अपराधी, स्थाई वारंटी, एवं जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर पाए जाने वाले जिला बदर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निगरानी, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधियों, वाहन चैकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निरंतर निगरानी व चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना नरवर पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 13 EX 9351 पर एक व्यक्ति अमलतास हॉस्पिटल देवास तरफ से आते दिखा मोटर सायकल के चालक को पुलिस बल द्वारा रोकने की कोशिश की गई परंतु नहीं रुका और तेजी से भागने की कोशिश की जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेते उसकी कमर के पीछे साइड में एक 12 बोर का देसी कट्टा एवम् कट्टे में लगा हुआ एक जिंदा कारतूस मिला जिसका शस्त्र लाइसेंस नहीं होना बताया। आरोपी निवासी पिपलोदा द्वारकाधीश से उक्त कट्टे, जिंदा कारतूस, व घटना में प्रयुक्त वाहन को विधिवत रूप से जप्त कर अपराध क्रमांक 71/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का दर्ज किया जाकर जांच में लिया गया।
थाना प्रभारी नरवर श्री मोहन सिंह जाट, आर 1074 विशाल आर्य, व अन्य उपस्थित बल की मुख्य भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस
#ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |