किसान के खेत से भरकर ले गए थे लहसुन 25 दिन बाद लहसुन चुराने वाले तीन चोर पकड़ाए, 40 हजार की 15 बोरी बरामद

शाजापुर. जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के सरसोदिया में एक किसान के खेत में काटकर रखी हुई करीब 40 हजार रुपए मूल्य की 15 बोरी लहसुन को चोरों ने चुरा लिया था। शिकायत के बाद मोहन बड़ोदिया पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। घटना के 25 दिन बाद सूचना मिलने पर रविवार को मोहन बड़ोदिया पुलिस ने न सिर्फ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके कब्जे से पूरी लहसुन भी बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार 5-6 मार्च की मध्यरात्रि मोहन बड़ोदिया के सरसोदिया निवासी पवनकुमार पिता
बिहारीलाल के खेत पर काटकर रखी 15 बोरी लहसुन को बदमाश चुरा ले गए थे। शिकायत पवनकुमार ने मोहन बड़ोदिया थाने पर की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी।

मोहन बड़ोदिया पुलिस के अनुसार मुखबिर सक्रिय करके मामले की तलाश की जा रही थी। खबर मिली की ताजपुर निवासी इदरीस (23) पिता अब्दुल शकुर और राजा (32) पिता मो. इब्राहिम चोरी गई लहसुन लहसुन को सरसोदिया से लेकर जा रहे हैं।
ऐसे में पुलिस ने रास्ते में दोनों को रोककर पड़ताल की तो लहसुन मिली। इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने तीसरे साथी राजू (32) पिता भूरे खां निवासी सरसोदिया का नाम भी बता दिया। पुलिस ने सरसोदिया पहुंचकर राजू को पकड़ा और पूछताछ की। तो उसने चोरी की वारदात स्वीकार करली।

“चारपहिया में भरकर ले गए थे लहसुन”-
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सरसोदिया निवासी राजू खां ने रिश्तेदार इदरीस और राजा के साथ मिलकर गांव में लहसुन की चोरी की थी। इसके लिए तीनों बदमाश चारपहिया लेकर खेत पहुंचे थे। रात में ही तीनों ने 15 बोरी लहसुन वैन में भरी और लाकर राजू के घर पर छिपा दी। इसके बाद जब लगा कि मामला ठंडा हो गया तो रविवार को लहसुन का बंटवारा करके इदरीस और राजा ले जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया।
इस कार्यवाही में
मोहन बड़ोदिया टीआइ भरतसिंह किरार, एसआइ जीपी चौबे, एएसआइ सुभाष पटेल, इजराइल खान, प्रधान आरक्षक प्रदीपसिंह सिकरवार, जितेंद्र सितपरा, रामपाल सिंह, आरक्षक देवीसिंह, जीवनसिंह, अनिल सेन, सुरेश, पवन, केशव, देवराज, सुभाष दांगी आदि की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया तीनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जेल भेज दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |