खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, एफसीआई तथा नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने अवंतिपुर बड़ोदिया के खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया

शाजापुर, 27 मार्च 2024/ रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे उपार्जन के तहत शाजापुर जिले के ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया में की जा रही गेहूं खरीदी का निरीक्षण आज भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सचिव श्री संजीव चौपड़ा (आईएएस) तथा भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अशोक के मीना (आईएएस) तथा प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज (आईएएस) ने किया।

शाजापुर जिले के ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया के सीताराम वेयरहाऊस पर समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी का निरीक्षण करने अधिकारीगण पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि समितियाँ गुणवत्तायुक्त (एफएक्यू) गेहूं की खरीदी करें। खरीदी केन्द्रों पर पंखा एवं छलना रखें इससे किसानों को मदद मिलेंगी। खरीदी केन्द्रों पर सर्वेयर अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से करें। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों से चर्चा भी की।

इसके पूर्व अधिकारियों ने पोलायकलां में पूर्व के वैष्णव इंडस्ट्री साइलो बेग खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया। साइलो सेंटर पर पूर्व वर्ष में क्रय किये हुए गेहूं रखे होने पर अधिकारियों ने गेहूं का तत्काल उठाव करने के निर्देश दिये। इसके पूर्व ऑल इंडिया साइलो स्टोरेज सर्विस प्रोवाइडर द्वारा साइलो टेक्नॉलाजी के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर एफसीआई एमडी वेस्ट रीजन मुंबई श्री दलजीत सिंह, महाप्रबंधक एफसीआई श्री विशेष गढ़पाले, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, मध्यप्रदेश वेयरहाऊस लॉजिस्टिक कार्पोरेशन एमडी एवं खाद्य संचालक श्री रविन्द्र सिंह, महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री प्रताप नारायण सहित जिले के अधिकारी भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |