बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया

शाजापुर, 27 मार्च 2024/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत जिले में बालविवाह ना हो, इसके लिए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती ममता सौराष्ट्रीय द्वारा केंद्र बेरछा -1 में बाल विवाह न करने की शपथ दिलवाई गई। साथ ही श्रीमती शमरोज खान द्वारा महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामो की जानकारी देकर बाल विवाह रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की गई। मक्सी के वार्ड -9 में पर्यवेक्षक श्रीमती मधुबाला परमार व ग्राम पिपलिया में श्रीमती ज्योति बामनिया के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर चर्चा करते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। इसके कारण न केवल बालक-बालिकाओ का विकास अवरुद्ध होता है, बल्कि कम उम्र में माँ बनने से मातृ मृत्यु दर में वृद्धि होती है व एवं जन्म लेने वाला बच्चा भी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। इसी तारतम्य में सेक्टर जामनेर परियोजना शुजालपुर में श्रीमती प्रदीप गुप्ता, सेक्टर मो.बडोदिया में श्रीमती कोशल्या श्रीमाली, सेक्टर खरदौनकलामें श्रीमती संगीता जाटव, सेक्टर लाहोरी में श्रीमती श्यामा तोमर एवं सेक्टर पोचानेर में श्रीमती आफशा बी द्वारा बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवाई एवं संबंधित पर्यवेक्षकों द्वारा ग्रामीणों को शपथ दिलवाई गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |