कलेक्‍टर श्री जैन ने की मतदान केन्‍द्रों बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा, की ओर कहा सभी मतदान केन्‍द्रों पर बेहतर ए.एम.एफ सुविधाए सुनिश्‍चित की जाएं–

नीमच
========================

========================
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13 मई 2024 को मतदान होगा। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्‍यम से मतदान प्रतिशत बढाने के लिए विशेष प्रयास किये जाए और प्रयास करें, कि मतदान प्रतिशत में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम स्‍थान पर रहे। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां पर विशेष फोकस किया जायें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में स्‍वीप गतिविधियों एवं मतदान केन्‍द्रों पर एएमएफ सुविधाओं की उपलब्‍धता की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राजेश साह, सभी जिला अधिकारी एवं सभी एसडीएम, जनपद सीईओं एवं सीएमओं उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने नगरीय निकायों, जनपदों द्वारा अब तक संचालित स्‍वीप गतिवि‍धियों पर संतोष जताते हुए कहा, कि मतदाता जागरूकता गतिविधियों आयोजित की जाये। सभी नगरीय निकाय एवं जनपद और विभाग शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य लेकर मतदान जागरूकता की गतिविधियां बढायें। मतदान दिवस 13 मई 2024 का विशेष प्रचार–प्रसार कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलवायें। संकल्‍प पत्र भरवाएं। उन्‍होंने सभी नगरीय निकायों जनपदें, ग्राम पंचायतों के माध्‍यम से मतदान केन्‍द्रों पर बेहतर व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान दलों के कर्मचारियों के लिए भी सभी आवश्‍यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को बढाने पर जोर देते हुए कहा, कि सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान अवश्‍य करें, यह सुनिश्चित किया जाएं। कलेक्‍टर ने मतदानकेन्‍द्रों पर आवश्‍यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्‍धता की समीक्षा के दौरान मतदान केन्‍द्रों पर बिजली, पेयजल, रेम्‍प व अन्‍य सुविधाएं 18 अप्रैल 2024 तक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
#LokasabhaElection2024
#CEOMPElections
#ChunavKaParv
#ECISVEEP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |