खरीदी के बाद बोरियों पर किसानों का कोड भी अनिवार्य रूप से अंकित कराएं- shajapur कलेक्टर सुश्री बाफना ने खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा ऑनलाईन खरीदी दर्ज नहीं करने पर प्रबंधकों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश

शाजापुर
—-
रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं की खरीदी कार्य का निरीक्षण आज कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना ने चार खरीदी केन्द्रों पर जाकर किया। खरीदी के उपरांत बोरियों पर किसानों का कोड अंकित नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी बोरियों पर किसानों का कोड अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं और जिन खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधकों द्वारा खरीदी कोड अंकित नहीं किये गये हैं, उन्हें नोटिस जारी करें।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज सर्वप्रथम मझानिया के सत्येश्वर वेयर हाऊस में चल रही खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। यहां जिला विपणन सहकारी समिति शाजापुर तथा पैक्स हीरपुरटेका की समिति द्वारा खरीदी कार्य किया जा रहा है। यहां खरीदी कर रही संस्था के प्रबंधकों की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत कलेक्टर ने गौलाना के जय मॉ कालका वेयर हाऊस तथा देवसिद्धी वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। यहां पैक्स गौलाना द्वारा खरीदी की जा रही है। उपार्जित गेहूं का डाटा विगत 22 मार्च से ऑनलाइन दर्ज नहीं होने पर कलेक्टर ने यहां के मैनेजर के विरूद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके बाद कलेक्टर ने तिंगजपुर के ईलाही लॉजिस्टिक वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। यहां पैक्स तिंगजपुर, मदाना द्वारा खरीदी की जा रही है। कलेक्टर सुश्री बाफना ने अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि वे तहसीलदारों के माध्यम से भी खरीदी केन्द्रों पर सेम्पल लेने का कार्य कराएं।

इन सभी वेयर हाऊस में की जा रही खरीदी के उपरांत वेयर हाऊस संचालक द्वारा बोरियों के स्टैक लगाए जा रहे थे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कोई भी वेयर हाऊस संचालक बोरियों के स्टैक नहीं लगाएं। जिन वेयर हाऊस द्वारा स्टैक लगाए जा रहे हैं उनका व्यय भार वे स्वयं उठाएंगे, शासन की ओर से इसके लिए कोई राशि नहीं दी जायेगी। कलेक्‍टर ने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर समितियां तौल-कांटे बढ़ाएं और जल्दी से जल्दी किसानों से खरीदी करें। किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें। किसानों के लिए खरीदी केन्द्रों पर प्राथमिक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ऑफलाइन खरीदी के उपरांत तत्काल उसे ऑनलाईन दर्ज करें। खरीदी की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराएं, अमानक स्तर के गेहूं नहीं खरीदें। गेहूं में कचरा एवं अन्य सामग्री पाई जाने वाली पहले उसे छनवाएं, खरीदी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होना चाहिये।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री के.एल. परमार, वेयर हाऊस प्रबंधक श्री सुमित शर्मा, जिला आपूर्ति प्रभारी अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीईओ श्री विशेष श्रीवास्तव, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, जे.एस.ओ. श्री अजय खराड़िया, नायब तहसीलदार श्री रमेश परमार भी उपस्थित थे।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |