Shajapur उपार्जन संस्था प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई,कटेगा वेतन, कलेक्टर ने किया भ्रमण

शाजापुर,,
—-
उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता द्वारा उपार्जन संस्था पैक्स गुलाना के प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई कर 07 दिवस का वेतन काटने के निर्देश पैक्स प्रशासक को दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुलाना के देवसिद्धी वेयरहाऊस एवं मॉ कालका वेयरहाऊस में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी कार्य का निरीक्षण किया था। पैक्स गुलाना द्वारा खरीदी कार्य किया जा रहा है। निरीक्षणों के दौरान पैक्स गुलाना प्रबंधक द्वारा खरीदी संबंधी व्यवस्थाएं ठीक से नहीं करने, बारदानों पर स्टेंसिल का छापा सही नहीं लगवाने, बारदाने पर लगने वाले टैग में सही जानकारी दर्ज नहीं करने, खरीदी की गई मात्रा का बिल नहीं बनाने तथा क्रय गेहूं उपार्जन एजेंसी के खाते में नहीं दिखने जैसी अनेक खामियां प्राप्त हुई थी। इसे देखते हुए उपायुक्त सहकारिता द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित गुलाना के प्रशासक को निर्देश दिये कि वे संबंधित संस्था प्रबंधक का 07 दिन का वेतन काट कर सूचित करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |