लोकसभा निर्वाचन 2024 की आचार संहिता के मद्देनजर कार्यवाही। कुल 46 छापे, 46 प्रकरण, 2.86 कीमत की अवैध सामग्री , 419 लीटर मदिरा जप्त, एक हजार 935 किग्रा महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट।
इंदौर जिला कलेक्टर श्री आशीष सिंह तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के निर्देशन में व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रामचरण डाबर के मार्गदर्शन में आज 22 मई,2024 को वृत महू के साथ वृत देपालपुर राजमोहल्ला, सांवेर के बल द्वारा महू के भोंडिया तालाब,महू गांव, विश्वास नगर, चोरल आदि क्षेत्रों में दबिश देकर झाड़ियों एवम् गड्ढों में प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर छिपा कर रखी भारी मात्रा में कच्ची हाथ भट्टी मदिरा 180 लीटर जप्त की गई। एवं एक हजार 720 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध 34(1) क एवं च के 12 प्रकरण कायम किए गए जिसमें विवेचना जारी है । जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 20 लाख 8 हजार रूपये है। कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक भगवान दास अहिरवार, अमर सिंह बघेल, मनीष राठौर,आशीष जैन व प्रियंका शर्मा के द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश पालीवाल व आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, सावन सिसोदिया ,अजय चंद्रवाल ,मोहित रैकवार, रवि बघेल, विवेक कनाडे, राहुल जामोद व तरुण चौहान उपस्थित रहे।
*इस कार्यवाही को सम्मिलित करते हुए 22 मार्च,2024 को जिले कुल 46 स्थानों पर छापे डालकर 46 प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध कर 419 लीटर मदिरा जप्त की गई तथा एक हजार 935 किग्रा महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया ।
जप्त समस्त सामग्री की कीमत लगभग 2 लाख 86 हजार रूपये है । आबकारी इंदौर द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी है ।
#JansamparkMP
#indore
#LokSabhaElections2024