दंतेवाड़ा: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान, गंभीर हालत में रायपुर के लिए एयरलिफ्ट

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईडी विस्फोट की चपेट में आने से ‘बस्तर फाइटर्स’ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में बम की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि किरंदुल थाना से बोडेपल्ली, पुरंगेल, कुवेम और पीडिया गांव के लिए दंतेवाड़ा, बीजापुर तथा सुकमा डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

गस्त के दौरान बीती रात आईडी विस्फोट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। रायपुर के अस्पताल में दोनों घायल जवानों का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |