बसपा ने की छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

रायपुर: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

सूची के अनुसार पार्टी की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) लोकसभा सीट से तथा पूर्व सरपंच आयतु राम मंडावी को बस्तर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से मैदान में उतारा गया है। पोयाम ने बताया कि मंडावी को 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से मैदान में उतारा गया था। लेकिन वह असफल रहे थे। बसपा ने पिछला विधानसभा चुनाव राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसके सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। बसपा के दो विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और इंदु बंजारे भी पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिना अनुमति के शूटिंग, वीडियो, रील एवं फोटोग्राफी आदि बनाये जाने पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक     |     शांति और सौहार्द के साथ मक्सी में संपन्न हुआ होली पर्व, सादगी से अदा हुई जुमे की नमाज पुलिस रही मुस्तेद     |     कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |