शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय मेटरनिटी केयर हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रत्येक कक्ष के सामने सूचना पटल लगवाने, ओपीडी के सामने खाली स्थान पर आने वाले मरीजों के वेटिंग स्थल बनाएं और यहां पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मेटरनिटी चिकित्सालय में लगने वाली लिफ्ट को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति रखने तथा आपातकालीन नम्बर लिफ्ट में प्रदर्शित करने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन किचन का मेजरमेंट करने के लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन के प्रत्येक कक्ष में जाकर निर्माण की गुणवत्ता एवं कक्ष के उपयोग की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सालय में तैयार हो रहे वार्डों, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, पोस्ट एवं प्री लेबर रूम, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर में खड़े कन्डम वाहनों को हटाने तथा आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त मार्ग रखने के निर्देश दिये। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, आरएमओ डॉ. सचिन नायक, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री भाक्या परमार, चिकित्सालय प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले सहित निर्माण ऐजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।



#collectorshajapur