5200 शाजापुर,,कि.ग्रा. लाहन एवं 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

शाजापुर
—–
लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाये जाने के तारतम्य में आज कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए वृत्त शाजापुर अंतर्गत निपानिया कंजर डेरा में दबिश कर लगभग 5200 कि.ग्रा. लाहन एवं 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं च के तहत 05 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री, रमेशकुमार पन्द्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री अमित शर्मा, श्री राकेश जमरा, नगर सैनिक श्री हेमराज परमार, श्री बाबुलाल गुर्जर एवं श्री गोपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |