समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में अनियमितता नहीं हो – कलेक्टर सुश्री बाफना —ने– खरीदी केन्द्र रूचि वेयर हाऊस का निरीक्षण के दौरान कहा

शाजापुर
—–
रबी सीजन विपणन वर्ष 2024-25 में की जा रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में किसी तरह की अनियमितता नहीं होना चाहिये। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर क्षेत्र के सुनेरा में बनाए गए खरीदी केन्द्र रूचि वेयरहाऊस के निरीक्षण के दौरान दिये।

कलेक्टर ने कहा कि क्वालिटी सर्वेयर हर एक खरीदी केंद्र पर उपस्थित रहना चाहिये। किसी भी परिस्थिति में अमानक गेहूं की खरीदी न हो। खरीदी केन्द्र पर तौल कांटे सही रखें और निर्धारित मात्रा में ही तौल करें। तौल में किसानों को नुकसान नहीं होना चाहिये। खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। खरीदी प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ कर शाम 6.00 बजे तक करें। अंधेरे में खरीदी नहीं करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक श्री केएल परमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |