आदर्श आचार संहिता में यातायात पुलिस ने की 311 वाहनों पर कार्यवाही, राजनैतिक पदनाम और नंबर प्लेट पर राजनैतिक चिन्ह हटाये गये

जिला शाजापुर में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने से श्रीमान यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक शाजापुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान टी०एस०बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा त्वरित नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है |

कस्बा शाजापुर एवं सम्पूर्ण जिले में यातायात नियम विरुद्ध संचालित वाहन चालको के विरुद्ध सतत चालानी कार्यवाही की जा रही है | जिसमें मुख्यतः विधिवत नंबर प्लेट नहीं होना, नंबर प्लेट पर राजनैतिक पदनाम लिखे होना, नंबर प्लेट पर राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह अथवा जाति धर्म के चिन्ह होना, वाहन पर बिना अनुमति हूटर एवं अपारदर्शी काली फिल्म लगे होने पर नियमानुसार नंबर प्लेट, हूटर एवं काली फिल्म हटाये जाने की कार्यवाही की जा रही है ।

आचार संहिता लागू होने से वाहन चालको द्वारा नंबर प्लेट पर राजनैतिक पदनाम लिखे होना, नंबर प्लेट पर राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह अथवा जाति धर्म के चिन्ह होना, बिना नम्बर प्लेट, नम्बर प्लेट गलत तरीके से उपयोग करे जाने पर कुल 44 वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नंबर प्लेट जमा करवाई जाकर चालानी कार्यवाही की गई, इसी प्रकार चार पहिया वाहनों पर बिना अनुमति हूटर का उपयोग करने पर 03 वाहन चालको के विरुद्ध, अपारदर्शी शीशो अथवा काली फिल्म के उपयोग किये जाने पर 04 वाहन चालको के विरुद्ध वैधानिक चालानी कार्यवाही की गई है |

अनाधिकृत हूटर, राजनैतिक पदनाम लिखे होना, राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह वाहनों पर पाए जाने पर थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला यातायात शाजापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आदेशानुसार सख्तीपूर्वक हटाये जाने की संबंधित नियमानुसार कार्यवाही की गई, जिसमें जिला शाजापुर में संयुक्त पुलिस चालानी कार्यवाही के दौरान जिला शाजापुर में आदर्श आचार संहिता लागू होने से आज दिनांक तक यातायात नियमो के उल्लंघन किये जाने पर कुल 311 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 1,83,300/- समन शुल्क राशि वसूल की गयी है |

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी । शाजापुर यातायात पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह चौहान, रविशंकर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक श्याम चौधरी, अशोक दुबे, जितेन्द्र जाट, प्रधानआरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक निलेश भारती, आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक चालक संतोष बोरासी उपस्थित रहे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |