डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की श्री सिंह ने सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय पर निराकृत करने के निर्देश दिये

इन्दौर : गुरूवार,

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में जिले की सभी राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में निराकृत हो। लंबित प्रकरणों निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। बैठक में बताया गया कि डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क की जायेगी।

बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, श्री रोशन राय, श्री राजेन्द्र रघुवंशी, श्रीमती निशा डामोर सहित सभी एसडीएम सांवेर अजित श्रीवास्तव, एसडीएम खुडेल गोपाल वर्मा सहित सभी एसडीएम मौजूद थे। बैठक में श्री दीपक सिंह ने राजस्व न्यायालयवार प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायी जाये। डायवर्सन राशि के सभी बकायेदारों को नोटिस तामिल हो यह सुनिश्चित किया जाये। बकायेदारों को समय पर राशि जमा करने की सूचना मोबाइल पर देने की व्यवस्था की जाये। इसके लिये बकायादारों को नियम अंतराल पर लगातार एसएमएस पर सूचना मिलती रहे यह तय किया जाये। उन्होंने नक्शा तरमीम, समग्र ई-केवायसी, नामांतरण और बटवारे के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने डायवर्सन टेक्स की वसूली की समीक्षा के दौरान कहा कि पहले बड़े बकायदारों से वसूली करने के प्रयास किये जाये। निर्धारित समय पर बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाये

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |