सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने किया सम्मान, 8 विभागों के 33 सेवानिवृत कर्मचारी हुए सम्मानित

उज्जैन / जिले के माह फरवरी 2024 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का शनिवार को उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में सम्मान किया। जिले के 8 विभागों के सेवानिवृत होने वाले कुल 33 कर्मचारियों को कलेक्टर श्री सिंह ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके पीपीओ ( पेंशन भुगतान आदेश) की प्रति सौंपी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को शासकीय सेवा में बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत होने वाले आधिकारिक कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की उपलब्धियां की विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान की पहल के लिए कलेक्टर उज्जैन श्री सिंह का आभार व्यक्त किया।

सहायक पेंशन अधिकारी ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों की आयु 80 वर्ष होने पर उनकी पेंशन में वेतन के 20% की वृद्धि होगी। इसी प्रकार 80 वर्ष के पश्चात हर 5 वर्ष में 10 प्रतिशत पेंशन में वृद्धि होगी जो 95 वर्ष की आयु तक कुल 50 प्रतिशत पेंशन की वृद्धि हो जाएगी। 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का लाभ मिलेगा। सभी सेवानिवृत कर्मचारी अपना पीपीओ आदेश को संभाल के रखें।

कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधीक्षक लैंड रिकॉर्ड श्री राम कुमार सिंह, कृषि विभाग के श्री हरिशंकर पनवार, श्री राजेंद्र कुमार लालावत, स्वास्थ्य विभाग के श्रीमती अलका वर्मा भारद्वाज, हरिओम सक्सेना, सुभाष व्यास , किरण कुमार धनदोरिया , शिप्रा बाई, शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी घटिया सर्वश्री दाताराम गंगोरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़नगर दुर्लभ राम काटोलिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खाचरोद चंद्रशेखर दवे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खाचरोद श्रीमती कमला चंद्रावत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तराना के रघुनाथ सोलंकी,अंजलि अस्थाना ,सुधीर कुमार जोशी, भगवान सिंह पाटीदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी उज्जैन दिनेश कुमार पंड्या ,प्रेम नारायण राठौर , हुकुमचंद बैरवा, आशा पंचोली, सुरेश चंद्र मेहता राधेश्याम जोशी , मसूद हुसैन कुरैशी, असगर अली देवासवाला, जनजाति कार्य विभाग के जिला ऑर्गेनाइजर जगदीश चंद्र गंगाराम, गोपाल गंगेरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के यंत्री दिनेश सिंह चौहान, शंकर लाल सरवन , उच्च शिक्षा विभाग के साधना निर्भय, तकनीकी शिक्षा विभाग के प्राचार्य पॉलिटेक्निक आत्माराम मेघवंशी, प्राचार्य आईटीआई उज्जैन उमेश मालवीय और डिप्टी डायरेक्टर इंश्योरेंस एंड लोकल फंड श्री महावीर कुमार जैन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय पेंशन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा टैगोर, सहायक संचालक पेंशन लक्ष्मी परमार, कुणाल खरेडिया ,ग्रविता भिड़े , सहायक पेंशन अधिकारी जीएल सोलंकी, श्रीमती अर्चना मेदमवार, रवि कलासिवया, ओम मेहरवार उपस्थित रहें।

Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |