शाजापुर।।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाये जाने के संबंध में जारी दिशा –निर्देशों के तारतम्य में श्रीमान यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक शाजापुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान टी०एस०बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा शहर शाजापुर में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाये जा रहे है ।
जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला यातायात शाजापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के पालन में दिनांक 16.03.2024, शनिवार को थाना प्रभारी यातायात शाजापुर द्वारा अपनी टीम के साथ कस्बा शाजापुर से गुज़रते पुराने एबी रोड मार्ग टंकी चौराहा से दुपाडा तिराहा मार्ग के मध्य उपस्थित संभावित सड़क दुर्घटना स्थलों, वहां उपस्थित विधुत पोल एवं कट पॉइंट डिवाईडर पर रेडियम टेप मार्किंग हेतु लगाये गये | जिससे शहर से रात में गुजरने वाले वाहनों को मार्ग पर मौजूद अदृश्य कट पॉइंट की जानकारी रात्री में सुगमता से हो सकेगी | चुकि कई सड़क दुर्घटना वाहनों के रात्री में असुरक्षित ढंग से मार्ग पार करने के दौरान घटित होती है | उन्ही सड़क दुर्घटनाओ की समीक्षा उपरान्त वरिष्ट अधिकारियो के आदेशानुसार थाना यातायात पुलिस द्वारा रेडियम टेप के माध्यम से रोड एक्सीडेंट में कमी लाये जाने हेतु प्रयास किया गया है |
उक्त कार्यवाही दौरान शहर से गुज़रते ट्रेक्टर – ट्राली एवं लोडिंग वाहनों पर भी रेडियम टेप लगवाई गयी | कार्यवाही में कुल 50 ट्रेक्टर -ट्राली पर रेडियम टेप लगाई गयी |
शाजापुर यातायात पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक श्याम चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक अशोक दुबे, प्रधान आरक्षक अमित जाट, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक निलेश, आरक्षक चालक संतोष बोरासी उपस्थित रहे ।