ट्रोल ने पार की हदें, मांगने लगा मौत की दुआ, बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया जा चुका है. आमतौर पर ऐश्वर्या ऐसे ट्रोल्स को नजरअंदाज करना पसंद करतीं हैं, लेकिन हाल ही में एक ट्रोल ने ऐश्वर्या के लिए कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिन्हें नजरअंदाज करना उनके लिए नामुमकिन था. यही वजह है कि ऐश्वर्या ने इस ट्रोलर के मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए उसे अपने अंदाज में करारा जवाब दिया. सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं उनके पति नील भट्ट ने इस सोशल मीडिया यूजर की क्लास लगाई.

हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को उनके फैंस ने कुछ गिफ्ट्स भेजे थे. इन फैंस के लिए ऐश्वर्या ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मैं हमारे सभी फैंस से ये अनुरोध करना चाहती हूं कि कृपया आप हमें गिफ्ट्स न भेजें. इन सभी चीजों पर आप अपने पैसे खर्च न करें, आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए काफी है.” ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने इंसानियत की सारी हदें पर कर दीं. उसने लिखा, “न तो ये शब्द आपके हैं और न ही ये मैसेज अपने खुद लिखा है. ये किसी और का लिखा हुआ मेसेज है जो आपने चुरा लिया है. आप एक चोर हैं और आप सब कुछ चुरा लेतीं हैं, यहां तक कि दूसरों के शब्द भी. आप हमेशा ऐसी ही ईर्ष्या में जलती रहेंगी. आप एक गंदी और घटिया औरत हो. हम आशा करते हैं कि आप जल्द ही मर जाएं और हम आपका अंतिम संस्कार देखें.”

ऐश्वर्या ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, प्रिय @samahhamdy325, ईमानदारी से कहूं तो मैं सच में नहीं जानती कि आप किसके बारे में बात कर रहे हैं. हमें हमारे फैंस, जो हमारे लिए हमारा परिवार बन गए हैं, लगभग हर हफ्ते गिफ्ट्स भेजते रहते हैं. यह आपको बुरा महसूस कराने के बारे में नहीं है… आप मुझे बद्दुआ दे सकते हैं… लेकिन मैं आशा करती हूं कि आपको खुशी मिलेगी… भगवान आपका भला करें.’

नील ने भी दिया जवाब

सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं नील भट्ट ने भी उनकी पत्नी को बद्दुआ देने वाले इस ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप जो कुछ भी करते हैं उसमें आपको शांति मिले और अगर आपको ऐसी चीजें करने से शांति मिलती है तो वास्तव में भगवान ही आपको आशीर्वाद दें. न तो मेरी पत्नी ने किसी का जिक्र किया है और न ही मैंने. ये आपके लिए नहीं है, ये मेसेज हमारे फैंस के लिए है जो हमारा परिवार है. कृपया अपना ख्याल रखें और मैं उम्मीद करता हूं कि आप कभी भी ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिलें जो आपके लिए ऐसी चीजें चाहता हो.”

जानें पूरा मामला

दरअसल सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार’ में नील भट्ट और आयशा सिंह ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभा रहे थे. और ऐश्वर्या शर्मा इस सीरियल में विलन बनीं थीं. ऐश्वर्या-नील की शादी होने के बाद शो के फैंस दो गुटों में बट गए थे. यही वजह है कि आयशा के फैंस अक्सर ऐश्वर्या शर्मा और नील को ट्रोल करते रहते हैं और नील-ऐश्वर्या के फैंस आयशा पर तंज कसते रहते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |