महामहिम राज्यपाल द्वारा नीमच कलेक्टर दिनेश जैन सम्मानित

भोपाल
========================
राजभवन भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों के कल्याण के लिए खाते में 1 करोड़ 10 लाख 53 हजार से अधिक राशि एक ही दिन में एकत्रित कर जमा करवाने पर नीमच कलेक्टर श्री दिनेश जैन को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजभवन में प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल एवं श्री संजय दुबे व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नीमच जिले को हासिल हुए इस सम्मान के लिए जिले की स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लबों, अधिकारी-कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सभी एसोसिएशन्स,जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथीयों तथा जिले के नागरिकों को दिया है।
कलेक्टर दिनेश जैन शाजापुर में भी रह चुके हैं उन्होंने यहां पर भी एक ही दिन में सैनिकों के सम्मान में 15 लाख से अधिक की राशि एकत्रित की थी जिस पर भी उन्हें राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया था इसके अतिरिक्त शाजापुर में एक ही दिन में हजारों यूनिट रक्तदान करवा कर भी शाजापुर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। शाजापुर जिले में रहकर उन्होंने कई ऐसे ऐतिहासिक काम किया जो आज तक कोई कलेक्टर नहीं कर पाया। कलेक्टर दिनेश जैन शाजापुर में अपनी सेवा के दौरान काफी लोकप्रिय रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |