एडल्ट स्टार सोफिया लियोन का 26 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई

 पिछले काफी समय से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से कलाकारों के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। जनवरी में, थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गईं और फरवरी में, 36 वर्षीय कैग्नी लिन कार्टर ने आत्महत्या कर ली और अब एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन का निधन हो गया है। वह 26 साल की थी. एक्टर के सौतेले पिता ने एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने खुलासा किया कि सोफिया कुछ दिन पहले अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थीं। सोफिया के परिवार और दोस्त भी गहरे सदमे में हैं।

सोफिया अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई 
26 वर्षीय सोफिया लियोन के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने GoFundMe पर जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की, जहां स्मारक निधि जुटाई जाएगी। सोफिया के पिता ने कहा कि एक्टर के निधन से उनका परिवार सदमे में है. पिता ने कहा, “उसकी मां और परिवार की ओर से, भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उसके परिवार और दोस्तों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।”

पिता के अनुसार, सोफिया को उसके परिवार ने 1 मार्च, 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। पिता ने कहा, “मौत के कारण की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। वह यात्रा की शौकीन थी और हमेशा अपने आसपास के सभी लोगों को खुश रखना चाहती थी।”

सोफिया लियोन
सोफिया लियोन की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. आख़िरकार, महिलाएं, ख़ासकर एडल्ट इंडस्ट्री से, कम उम्र में ही संदिग्ध रूप से क्यों मर रही हैं? पिछले तीन महीने में ये तीसरा मामला है जब किसी एडल्ट स्टार ने दुनिया को अलविदा कहा है. अनजान लोगों के लिए, जनवरी में, थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गईं और फरवरी में, 36 वर्षीय काग्नी लिन कार्टर ने आत्महत्या कर ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |