शाजापुर, 09 मार्च 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ आज ग्राम पंचायत हरणगांव में किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं व बालिकाओं के अधिकार विषय पर चर्चा करते हुई बेटियां की सुरक्षा, स्वास्थ व पोषण पर ध्यान केंद्रित करने व लिंग भेद समाप्त करने की समझाइश दी। साथ ही सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की जानकरी देते हुए पोक्सो ई बॉक्स चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 व सायबर अपराध रोकथाम नंबर 1930 की जानकारी दी गई व घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2006 एवं अन्य महिला संबंधी कानून की जानकारी देते हुए बालिका को शिक्षित करने की चर्चा ग्राम की महिलाओं से की। इस दौरान पर्यवेक्षक अमिता माथुर ने महिलाओं के पोषण व स्वास्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान न केवल टीकाकरण समय पर करवाए, बल्कि पौष्टिक आहार व हरी सब्जियां, मोटे अनाज का सेवन करें, ताकि महिला व उसका बच्चा स्वास्थ हो। जैसे ही बच्चे का जन्म हो तुरंत मां का दूध पिलाए, अन्य कोई पेय पदार्थ बच्चो को किसी भी रूप में नहीं दे, 6 माह तक केवल मां का दूध अमृत समान होता है। साथ ही आगनवाड़ी केंद्रो पर बच्चो का नियमित वजन करवाने की समझाइश दी गई। इसी तरह में ग्राम उचोद में पोषण गतिविधि के साथ ही स्कूल पूर्व प्रारंभिक शिक्षा संबंधी चर्चा पर्यवेक्षक ललिता अहिरवार द्वारा की गई।
इस अवसर सरपंच, महिला पंच, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व ग्राम के अन्य सदस्य व बच्चे उपस्थित थे।

