फूड पॉइजनिंग के कारण 200 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटी नोएडा पुलिस

ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी बीमार हुए छात्रों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्र फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़े हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में अपनी जांच को तेजी से कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल की तरफ से खराब खाना परोसा गया जिनसे उनकी तबीयत खराब हो गई।

पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि, मामला उनकी संज्ञान में है, 8 मार्च की शाम छात्रों को ऐसा खाना परोसा गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सभी पीड़ित छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |