Shajapur प्रतिमा विसर्जन के लिए अब लखुंदर नदी की जादमी पुलिया स्थल तय

—-
हिन्दु धर्म के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की जिला एवं पुलिस प्रशासन से चर्चा उपरांत जिला मुख्यालय पर शाजापुर नगर में गणेश उत्सव समापन अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल के लिए अब लखुंदर नदी की जादमी पुलिया को चिंहित किया गया है। शेष जल संरचनाओं पर प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थल नियत करने के पूर्व हिन्दु धर्म संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व में निर्धारित भैरू डूंगरी तलैया तथा जादमी पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत सभी की सहमति पर प्रतिमा विसर्जन के लिए जादमी पुलिया को चिंहित किया गया है।

इसके पूर्व हिन्दु धर्म संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में प्रतिनिधियों द्वारा भैरू डूंगरी स्थल के लिए असहमति व्यक्त की गई थी।

स्थल निरीक्षण के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल सहित पार्षदगण एवं संगठनों के सदस्यगण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |