JNU में देर रात छात्रों के बीच हुई लड़ाई, चले लाठी-डंडे, 3 छात्र घायल, सामने आया वीडियो

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम तीन छात्र घायल हो गए। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को स्कूल ऑफ लैंग्वेज में एक आम सभा की बैठक के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक पूरी रात छात्र गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट की घटना जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई है। तीन घायल छात्रों का मेडिकल भी कराया गया है। यह मारपीट पुलिस के संज्ञान में है। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।

घटना के एक वीडियो में छात्रों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाया गया है। वामपंथी छात्रों ने जहां एबीवीपी की छात्र इकाई पर बैठक के बीच हंगामा करने का आरोप लगाया, वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि यह घटना परिसर में “नक्सली हमला” थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें इस मामले पर किसी भी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

10 फरवरी को भी हुई थी हिंसा
इससे पहले 10 फरवरी को भी JNU में देर रात छात्र संगठनों के सदस्यों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। इस झगड़े में कुछ छात्र घायल हो गए था। दरअसल, जेएनयू में चुनाव से पहले जनरल बॉडी की मीटिंग होती है। इस मीटिंग में सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं और जनरल बॉडी के कम से कम 10 फीसदी छात्रों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है। चुनाव से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसके बाद सीएसई का चुनाव होता है, तब और मेन चुनाव शुरू होता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |