ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए तत्काल सर्वे शुरू करें —- कलेक्टर सुश्री बाफना ने खेतों में जाकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिले के ग्राम मंगलाज एवं घनसोदा का भ्रमण कर जिले में अचानक हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को खेतों में जाकर देखा। ग्राम घनसोदा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने तहसीलदार श्री जीवन मोगी को निर्देश दिये कि वे नुकसान के आंकलन के लिए दल बनाएं और तत्काल सर्वे कराएं। कलेक्टर ने ग्राम मंगलाज में किसान श्री आनंदीलाल पाटीदार की प्याज की फसल तथा किसान श्री बजरंग के गेहूं को हुए नुकसान को देखा। इसी तरह ग्राम घनसोदा में रामबाबु कुंभकार एवं दिनेश कुंभकार की गेहूं की फसल को भी देखा। इस दौरान उपस्थित किसानों ने हुए नुकसान की जानकारी दी। साथ ही किसानों ने अनुरोध किया कि नुकसान का आंकलन क्रॉप कटिंग के माध्यम से किया जाना चाहिये।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |