कालापीपल क्षेत्र में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया

शाजापुर
—–
राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने आज शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील ग्राम मोहम्मदपुर और बापचा ग्राम में मंगलवार 27 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। सर्वे के बाद राहत राशि देने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा को किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूँ चना मसूर, धनिया प्याज आदि की फसल को नुकसान हुआ है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सरकार, किसानों के साथ है। प्रभावित फसलों का सर्वे करने के बाद राहत राशि दी जायेगी, इसके निर्देश आधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वह ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने आए है। पूरे प्रदेश में ओला प्रभावित फसलों का सर्वे किया जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि फसलों के नुकसान के आधार पर राहत राशि दी जाती है। 0 से 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि धारित लघु सीमांत कृषक को 25 से 33 प्रतिशत नुकसान पर वर्षा आधारित फसल के लिए 5500 रुपए तथा सिंचित फसल के लिए 9500 रूपए, 33 प्रतिशत से 50 प्रतिशत पर वर्षा आधारित फसल के नुकसान पर 8500 रूपए तथा सिंचित फसल के मामले में 16000 रुपए और 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर वर्षा आधारित फसल के लिए 17 हजार रूपए तथा सिंचित फसल के नुकसान पर 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि देने का प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने किया है। इस अवसर पर कालापीपल विधायक श्री घनश्याम सिंह चन्द्रवंशी सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शुजालपुर सुश्री अर्चना कुमारी सहित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#revenuedeptmp
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |