10 दिनों में नक्शा तरमीम एवं बटवारे के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर सुश्री बाफना —- वीसी से राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त प्रगति की समीक्षा कलेक्टर ने की

शाजापुर
—-
सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अगले 10 दिनों में नक्शा तरमीम एवं बंटवारे के प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज वीसी के माध्यम से सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने लक्ष्य के मुताबिक प्रगति प्राप्त नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सुनिश्चित करें कि अगले 10 दिन में लक्ष्य पूर्ति करें, अन्यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिदिन पटवारियों की वीसी के माध्यम से मिटिंग करें। बाटम 5 में रहने वाले तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कार्यो से अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह आकस्मिक ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए 3 दिन में सर्वे करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। साथ ही कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़े।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी तथा वर्चुअल रूप से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर सुश्री अर्चना कुमारी सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
#VC
#revenuedeptmp
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |