शाजापुर
—–
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र राज्य के यवतमाल से “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना” की 16 वीं किश्त का वितरण किया गया। 16 वीं किश्त वितरण दिवस को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया गया। योजना अंतर्गत शाजापुर जिले के लगभग 136272 पात्र किसान परिवारों, जिनका बैंक खाता आधार से लिंकिंग एवं ईकेवायसी पूर्ण है, को किश्त का लाभ प्राप्त होगा।
भू-अभिलेख अधीक्षक डॉ. पूनम शेखावत ने बताया कि “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना” अंतर्गत वर्ष में कुल 6000 रूपये की राशि तीन समान किश्तों में पात्र किसान परिवार को प्रदान की जाती है।
#PMKisanSammanNidhi
#collectorshajapur