मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंच गया शख्स, 8 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड..

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में पिस्टल के साथ व्यक्ति पहुंच गया। जशपुर का रहने वाला एक शख्स पिस्टल लेकर मुख्यामंत्री पहुना आवास पहुंच गया। जिसकी सूचना मिलते ही 8 सुरक्षाकर्मीयों को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी इंटेलिजेंस ने इन 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। घटना 25 फ़रवरी की रात 9 बजे की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि , सीएम से मिलने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है। इसी बीच एक युवक वीआईपी गाड़ी के साथ सीएम हाउस में पिस्टल लेकर घुस गया। वीआईपी समझ कर सुरक्षा कर्मियों ने इसको चेक नहीं किया लेकिन कुछ देर के बाद आनन-फानन में सुरक्षा में लगे जवानों ने इस शख्स को चेक किया, प्रदेश की सबसे वीवीआईपी सुरक्षा में भयावह अक्षम्य चूक के इस मामले में प्रथम दृष्टि में दोषी पाये गये 8 सुरक्षाकर्मीयों को निलंबित कर दिया गया है।

 यह पुलिसकर्मी मुख्य द्वार और सुरक्षा घेरे के पहले और दूसरे घेरे में तैनात बताये गए हैं। सवाल यह उठता है कि, सीएम आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच यह शख्स इतनी आसानी से पिस्टल लेकर अंदर कैसे घुस गया इस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |