राजस्व महाअभियान के संबंध में कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई

शाजापुर, 27 फरवरी 2024/ राजस्व विभाग द्वारा राजस्व महाअभियान 15 जनवरी से 10 मार्च 2024 तक चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को लेकर आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा राजस्व महाअभियान अंतर्गत राजस्व प्रकरणों की वीसी के माध्यम से समीक्षा की गई।

राजस्व महाअभियान समीक्षा में बताया गया कि आरसीएमएस में पंजीबद्ध कुल 3563 प्रकरणों में से 1362 का निराकरण किया गया। इसी तरह विवादित-अविवादित 2051 प्रकरणों में से 1799 का निराकरण किया गया। इस प्रकार शाजापुर जिले में टाईमलाइन पार प्रकरणों का निराकरण प्रतिशत 88 प्रतिशत, अविवादित नामांतरण का 86 प्रतिशत, विवादित नामांतरण का 100 प्रतिशत, अविवादित बटवारा का 89 प्रतिशत एवं सीमांकन के निराकरण प्रतिशत 99 प्रतिशत है।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महाअभियान में अच्छा कार्य करने वाले तहसील गुलाना, अकोदिया, शुजालपुर, सुन्दरसी एवं अ.बड़ोदिया के नायब तहसीलदारों के कार्यो की प्रशंसा की। साथ ही राजस्व महाअभियान में कम लय तहसीलदार शाजापुर, न्यायालय तहसीलदार मोमन बड़ोदिया, न्यायालय तहसीलदार शुजालपुर एवं न्यायालय नायब तहसीलदार परिसीमन तहसील मोमन बड़ोदिया के तहसीलदारो तथा न्यायालय नायब तहसीलदार बेरछा के कोर्टवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण का प्रतिशत कम करने पर कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा इनके एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिन तहसीलों में राजस्व के प्रकरण लंबित है उनके निराकरण दो दिवसो में करने के निर्देश दिये।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि ओलावृष्टि एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुये अपने-अपने क्षेत्र/गांवों का भ्रमण करें तथा रबी फसलों आदि का मौका मुआयना कर रिपोर्ट दो दिवस में दें। साथ ही उन्होने सभी राजस्व अधिकारियों को अलर्ट रहकर फिल्ड में कार्य करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले भी मौजदू थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |