सभी विभाग स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराएं- कलेक्टर सुश्री बाफना –ने– समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
शाजापुर
—–
सभी विभाग विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गत दिवस समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर सुश्री अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह एवं सुश्री मनीषा वास्कले भी उपस्थित थी।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य गुणवत्तायुक्त हो, इसके लिए सतत् मानिटरिंग भी करें। निर्माण के दौरान सेफ्टी गाईडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराएं। भ्रमण के दौरान अधिकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करें और गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट दें। पेयजल के संबंध में कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिये कि सरपंच-सचिवों की बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल की स्थिति की समीक्षा करें। रबी सीजन समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं अन्य फसलों की खरीदी के लिए बनाई गई ऐजेंसियों पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कड़ी नजर रखें, खरीदी में धांधली एवं गड़बड़ियां बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दी जाने वाली जानकारी आवेदकों को तय समयावधि में दें, आवेदनों को लंबित नहीं रखें। जिला चिकित्सालय एवं जिले के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर रखे हुए जन्म प्रमाण-पत्र तत्काल वितरित करें। जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन मेटरनिटी विंग में चिंहित किये गये कार्यों को भी दो दिन में शुरू कराएं। आयुष्मान कार्ड बनाने में सीईओ एवं सीएमओ मानवीयता का दृष्टिकोण अपनाते हुए पात्र व्यक्तियों को शीघ्र लाभांवित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों को निकाय एवं ग्राम पंचायतें तत्काल शुरू कराएं। साथ ही आवासों की जियो टेगिंग भी करवाएं। हितग्राहियों से अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराएं। खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग जिले में दल के साथ मिलावट के विरूद्ध कार्रवाई के लिए दूध एवं दूध से बने उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सेम्पल संग्रहित करें। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग किसानों को डगपोण्ड निर्माण के लिए प्रेरित कर प्रकरण बनाएं। एनआरईजीएस योजना के तहत इनकी स्वीकृति दी जा सकेगी। सभी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके स्वयं के नाम एवं अधीनस्थ स्टॉफ के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़ें, इस आशय का प्रमाण पत्र भी निर्वाचन कार्यालय को दें। निर्वाचन के संबंध में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे आरओ हेण्डबुक का अच्छे से अध्ययन कर लें और अपने से संबंधित कामों को सुगमता के साथ संपन्न कराएं। सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाले अधिकारी मतदान प्रक्रिया को अच्छे से जाने।
सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त हुई शिकायतों में से 05 शिकायतों का चयन कर बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। 50 दिवस से अधिक की शिकायतों की समस्या में कलेक्टर ने शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण संतुष्टि के साथ कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लंबित पेंशन प्रकरणों, संबल योजना के तहत हुए पंजीयन के सत्यापन राजस्व महाअभियान, स्वामित्व योजना सीएम मॉनिट से प्राप्त शिकायतों, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओ के कार्य की भी समीक्षा की गई।
#TL
#collectorshajapur