शाजापुर, 21 फरवरी 2024/ मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो के नमूने संग्रहित किए जा रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री दीपा टटवाड़े ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मॉ जगदम्बा रेस्टोरेन्ट गुलाना से मावा बर्फी एवं मावा, ईश्वर मावा भण्डार ग्राम चौसला कुलमी से मावा एवं घी, हीरा लस्सी, बस स्टैण्ड शाजापुर से शिकंजी एवं लस्सी के नमूने लेकर जांच के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये। जांच उपरांत प्रतिकूल रिपोर्ट आने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।