कनाडा कर रहा भारत को झूठा बदनाम, खालिस्तानी सिमरजीत के घर गोलीबारी केस “विदेशी हस्तक्षेप” नहीं पारिवारिक झगड़ा निकला

कनाडा द्वारा ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के सर्रे में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी खालिस्तानी नेता सिमरजीत सिंह जम्मू के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में भारत  को झूठा बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  इस मामले में सरे RCMP को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 फरवरी को सिमरनजीत सिंह के घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी। घटना के तुरंत बाद बीसी गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह बोयाल सहित खालिस्तानी नेताओं ने गोलीबारी के लिए भारत सरकार को दोषी ठहराया और इसे “सिखों का अंतरराष्ट्रीय दमन” करार दिया था।

 

जोगिंदर बस्सी CEO बीबीसी टोरंटो के अनुसार खालिस्तानी नेताओं ने जांच को पटरी से उतारने के लिए कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब सरे RCMP ने अपराध के लिए 2 किशोरों की गिरफ्तारी मामले का खुलासा किया।अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि किशोरों में से एक सिंह की पहली पत्नी का बेटा था, जो कथित तौर पर अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार के लिए सिंह से बदला लेना चाहता था। जोगिंदर बस्सी के अनुसार BC गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह बोयाल द्वारा  जांच एजेंसियों को झूठ बोलने और गुमराह करने के लिए  सिख समुदाय चिंतित है और भारत पर उंगली उठाने के  लिए माफी मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि मोनिंदर सिंह बोयाल  एकअमृतधारी सिख हैं और उनके द्वारा झूठ बोलना सिख धर्म में घोर पाप माना जाता है। RCMP ने पुष्टि की है कि अपराध किसी विदेशी हस्तक्षेप से संबंधित नहीं  बल्कि पारिवारिक झगड़ा था। बता दें कि कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में पुलिस ने  खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सहयोगी के घर पर गोलीबारी में कथित संलिप्तता  मे 2 नाबालिग लड़कों  को गिरफ्तार किया था ।

 

जानें पूरा घटनाक्रम

  • जांच करने पर पता चला कि 1 फरवरी, 2024 को लगभग 1:21 बजे, सरे RCMP को 154 स्ट्रीट के 2800-ब्लॉक में एक आवास पर गोलीबारी की सूचना मिली।
  • इस घटना के समय ऐसी अटकलें चल रही थीं कि यह मामला  विदेशी हस्तक्षेप से जुड़ा है। जांचकर्ताओं ने इस मामले के संबंध में विदेशी हस्तक्षेप से कोई संबंध स्थापित नहीं किया है।
  • 6 फरवरी को, सरे RCMP सीरियस क्राइम यूनिट ने 140 स्ट्रीट के 7700-ब्लॉक में एक आवास पर तलाशी वारंट जारी किया।
  • पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन  हथियारो और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए ।
  • 12 फरवरी को, दो 16 वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार किया गया और  उन पर एक जगह पर बंदूक छोड़ने और भरी हुई प्रतिबंधित बंदूक रखने के आरोप लगाए ।
  • युवकों को फिलहाल हिरासत में रखा जा रहा है और उनकी अगली अदालत में पेशी का इंतजार किया जा रहा है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |