‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

मुंबई:  टीवी इंडस्ट्री से हाल ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। ऋतुराज ने 59 की उम्र में अंतिम सांस ली।  खबरों की मानें तो एक्टर का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।

इतना ही नहीं ऋतुराज कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। कल रात यानी 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई। उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को गहरा धक्का लगा।

वहीं एक्टर के निधन की पुष्टि करते हुए अमित बहल ने बताया- ‘हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।’ 

ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। एक्टर की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले ‘अनुपमा’ में दोस्त की भूमिका में नजर आए नितेश पांडे का भी निधन हुआ था। उनकी उम्र 51 साल थी। उनकी भी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।

काम की बात करें तो ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज के यूं चले जाने से फैंस को भी धक्का लगा  क्योंकि वह उन्हें दोबारा शो में देखने की आस लगाए बैठे थे।।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |