शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से हो शाजापुर कलेक्टर में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में श्री टैगोर ने कहा

शाजापुर, 19 फरवरी 2024/ सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। उक्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सरकार के प्राथमिकता में है अत: सभी अधिकारी इसके तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता के साथ निराकृत करें। जनआकांक्षा के तहत समयसीमा में निराकरण के लिए विभिन्न विभागों को दिये गये पत्रों तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को भी समय पर निराकृत करें। रबी उपार्जन के लिए पंजीयन की संख्या बढ़ाने के लिए कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करें। जिला परिवहन अधिकारी सड़कों पर ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई कराएं। संबल अनुग्रह सहायता राशि सत्यापन के लिए निकायों में लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र कराएं। सभी विभागों के अधिकारी आउटसोर्स से नियुक्त कर्मचारियों की जानकारी श्रम पदाधिकारियों को दें। गौशालाओं के लिए निर्धारित चारागाह की भूमि से राजस्व अधिकारी अतिक्रमण हटवाएं। गौशालाओं में पेयजल व्यवस्था एवं भूसे के लिए कृषि, पशु चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अभी से तैयारी रखें। इस अवसर पर विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री एनएन वर्मा ने “प्रधानमंत्री सूर्य-घर बिजली योजना” के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन के तहत चयनित 6 शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा भी की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |