शाजापुर। शुजालपुर में गुरुवार को जेठडा जोड़ पर कार और बाइक की भिड़ंत होने से 3 की मोत हो गई । इस घटना में बाइक सवार मां बेटे और 2 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई।
शुजालपुर पुलिस के मुताबिक शुजालपुर की तरफ से आ रही कर एमपी 09 जेड के 6480 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार राहुल पिता विजय और उसकी मां सुगन पति विजय सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 वर्षीय रोशन पिता राकेश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस कार ने टक्कर मारी है वह एक व्यापारी ऋतिक पांचाल की बताई जा रही है। एंबुलेंस की मदद से दोनों लाशों को अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां पीएम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :