बस संचालकों की बैठक लेकर यातायात नियमों के पालन करने के निर्देश दिये गये

शाजापुर
—–
यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश में शाजापुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाये जा रहे है। इसी क्रम में यातायात शाजापुर थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के पालन में आज माँ राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण के सामुदायिक भवन हाल शाजापुर में जिला परिवहन अधिकारी एवं थाना प्रभारी यातायात शाजापुर की संयुक्त अध्यक्षता में शहर शाजापुर में संचालित सभी नगरीय एवं उपनगरीय बसों के सुगम-संचालन व्यवस्था एवं बसों से संबंधित शासन के आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दिये जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शाजापुर शहर के प्रमुख बस संचालक–सेंगर ट्रेवल्स से श्री महेंद्र सेंगर, राजराजेश्वरी ट्रेवल्स से श्री सुनील नागर, मधुबाला ट्रेवल्स से श्री प्रकाश चौहान, जयशिव ट्रेवल्स से श्री राजेश, शिवशक्ति ट्रेवल्स देवास से श्री अशोक शर्मा, बालकृष्णा ट्रेवल्स से श्री विस्मय राठौर एवं अब्दुल माजिद, इत्यादि बस संचालक एवं उनके चालक, परिचालक उपस्थित थे।

बैठक में शहर में संचालित हो रही बसों के आवागमन, यात्रियों को बैठाने-उतारने के निर्धारित स्थानों, बस संचालको को आये दिन हो रही बस स्टैंड की समस्या के संबंध में चर्चा की गयी। सभी बस संचालको द्वारा बारी–बारी से बस संचालन के संबंध में आये दिन हो रही अपनी परेशानियों एवं समस्याओ को जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया एवं थाना प्रभारी श्री सौरव शुक्ला के सम्मुख रखा, जिन्हें निराकृत किये जाने के संबंध में सभी बस संचालको को आश्वस्त किया गया। बैठक दौरान बस चालको एवं परिचालको के अनुरोध पर वर्दी सिलवाने के लिए 07 दिवस का अवसर प्रदान किया गया। 07 दिवस बाद सभी चालक एवं परिचालकों पर वर्दी पहनकर बसों का परिचालन करना होगा। बैठक में शासन द्वारा यातायाता से संबंधी निर्धारित 18 बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई और इसका पालन करने के लिए कहा गया।

बैठक में यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ सूबेदार श्री रविशंकर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक श्री श्याम चौधरी, श्री सुभाष पटेल, श्री जितेंद्र जाट, आरक्षक श्री कमलेश, आरक्षक श्री निलेश, आरक्षक श्री धर्मेन्द्र उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |