7 दिनों तक किया बलात्कार, फिर ‘गर्म दाल’ डालकर किया टार्चर, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली में एक शख्स ने बड़ी ही बेरहमी से लड़की को टार्चर कर उस पर गरम दाल फेंक दी। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक महिला के साथ दिल्ली में उसके दोस्त ने एक सप्ताह तक कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे पीटा और “गर्म दाल डालकर टॉर्चर किया।” आरोपी की पहचान पारस (28) के रूप में हुई है, उस पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे 2 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि महिला दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में राजू पार्क में किराए के मकान में पारस के साथ लगभग एक महीने से रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 जनवरी को सामने आई, जब नेब सराय पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसका पति पीट रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच के महिला को बचाया और उसे एम्स दखिल करवाया। जब महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उसके शरीर पर चोट के करीब 20 निशान थे। उन्होंने बताया कि उन्हें हाल ही में छुट्टी दे दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब पुलिस ने मामले के बारे में पूछताछ की, तो महिला ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से आरोपी के संपर्क में आई थी।” अधिकारी ने बताया कि उसने पारस से दोस्ती की और पिछले 3-4 महीनों से उसके साथ संपर्क में थी। अधिकारी ने बताया कि महिला को जनवरी के पहले हफ्ते में बेंगलुरु पहुंचना था क्योंकि उसे वहां घरेलू नौकरानी की नौकरी मिल गई थी।

चूंकि उसके पास दिल्ली से होकर जाने वाली ट्रेन थी, इसलिए उसने रुककर पारस से मिलने का फैसला किया, जिसने उसे यहीं रुकने के लिए कहा और यहां तक कि उसे नौकरी ढूंढने में मदद करने का आश्वासन भी दिया। अधिकारी ने कहा, उनके आश्वासन पर वह राजू पार्क में एक किराए के मकान में उनके साथ रही। अधिकारी ने महिला के हवाले से बताया कि हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतते गए, आरोपी ने कथित तौर पर उसे पीटना शुरू कर दिया और एक हफ्ते तक उसका यौन उत्पीड़न भी किया।

अधिकारी ने कहा कि एक बार तो पारस ने कथित तौर पर उसके ऊपर गर्म दाल भी डाल दी, जिसके कारण वह जल गई। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 30 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 376 (बलात्कार) और 377 (सोडोमी) के तहत एफआईआर दर्ज की और 2 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि पारस, जो उत्तराखंड का है, दिल्ली में एक भोजनालय में रसोइया के रूप में काम करता था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |