थाना बेरछा पुलिस को मिली सफलता विद्युत तार चोरी के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

बेरछा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमान यशपालसिंह राजपूत (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं श्री टी.एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान त्रिलोकचन्द्र पंवार अअपु महोदय अनुभाग बेरछा के नेतृत्व में बिजली के तार चोरो के विरुदध कार्यवाही के तहत थाना बेरछा जिला शाजापुर को बड़ी मात्रा में चोरी गये विद्युत तार पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।

दिनांक 03.01.2024 को फरियादी रामचन्दर पिता अम्बाराम परमार निवासी ग्राम रंथभंवर ने थाना बेरछा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह विद्युत मण्डल की ठेकेदारी करता है । विद्युत कार्य हेतु बिजली के तार का रेबिट कंडक्टर ड्रम उसके घर के बाहर रखा था जो दिनांक 08/09.12.2023 की दरमियानी रात को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये है। जिसकी रिपोर्ट पर से थाना बेरछा पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द किया जाकर विद्युत तार चोरी की बरामदगी के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी बेरछा के द्वारा दो टीमों का गठन किया गया। दोनो टीम को सम्भावित स्थानो पर भेजा गया था। निर्देशानुसार बेरछा पुलिस को तार चोरी के प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई जिसमे आरोपीगण 1. मानसिंह पिता रुघनाथसिंह गुर्जर नि. हापाखेडी थाना सुन्दरसी 2. इरशाद पिता सरीफ निवासी रिछडी थाना कालापीपल, 3. प्रेमनारायण पिता कैलाश माली निवासी ब्यावरा थाना ब्यावरा 4. वसीम पिता कमरुद्दीन निवासी महुपुरा शाजापुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपीयो से घटना मे चोरी गये विद्युत तार एवं घटना में प्रयुक्त एक बडा हाथी पिकप एक मोटर साइकल बरामद की है। प्रकरण में शेष माल की बरामदगी हेतु आरोपी आदिल खां नि, ब्यावरा, मांगीलाल गुर्जर की गिरफ्तारी शेष है।

उक्त कार्यवाही के प्रभारी आर.सी. घनगर पुलिस थाना बेरछा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश बनकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामेश्वर पटेल, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 585 विशाल पटेल, रु. 316 राहुल पटेल, रु. 324 धर्मेन्द्र, आर.के. 140 श्रवण सिन्हा, एवं सायबर सेल से उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्र.आर. 641 विकास तिवारी, रु. अनिल सक्सैना, आर.के. राजेश दांगी की विशेष भूमिका रही.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |