IND vs ENG: शुभमन गिल पर आई बुरी खबर, ग्राउंड में आना तक हुआ मुश्किल

विशाखापत्तनम टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के लिए आई खबर कुछ अच्छी नहीं रही. इस खबर ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी. टेंशन इसलिए भी हो रही है क्योंकि मामला शुभमन गिल से जुड़ा है. शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शतक जमाया, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा. लेकिन, इस स्कोर को डिफेंड करने जब चौथे दिन टीम इंडिया मैदान पर उतरी तो सारे खिलाड़ियों में शुभमन गिल नहीं दिखे. पता चला उन्हें चोट लगी है, जिसके चलते उनका ग्राउंड पर उतरना तक मुश्किल है.

अब सवाल है कि शुभमन गिल को इंजरी कब हुई? उन्हें चोट कब लगी, जिसके चलते उनका मैदान पर उतर पाना भी मुश्किल हो गया? तो बता दें कि ये चोट उन्हें इसी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में तब लगी थी, जब वो फील्डिंग कर रहे थे. गिल को चोट उनके दाएं हाथ की उंगली में लगी है, जिसके दर्द को बर्दाश्त करते हुए उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी तो की, यहां तक कि शतक भी जड़ा, लेकिन चौथे दिन मैदान से बाहर हो गए.

शुभमन गिल की जगह मैदान पर सरफराज खान

अब सवाल है शुभमन गिल नहीं तो कौन? मतलब वो अगर मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे, तो उनकी जगह किसने ली? तो इस सवाल का जवाब हैं सरफराज खान. विशाखापत्तनम टेस्ट के चौथे दिन जब टीम इंडिया 399 रन के टारगेट करने मेैदान पर उतरी है तो गिल की जगह सरफराज खान उसके साथ उतरे हैं.

गिल की चोट कितनी गंभीर?

उम्मीद अब यही है कि गिल की इंजरी ज्यादा सीरियस ना हो. ताकि वो तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए उपलब्ध रह सकें. हालांकि, चोट की गंभीरता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है.

जो रूट की इंजरी ने इंग्लैंड को दी टेंशन

इससे पहले इंग्लैंड का कैंप भी इंजरी से तब जूझता दिखा जब उसके सबसे बड़े बल्लेबाज जो रूट के चोटिल होने की खबर आई. रूट को तीसरे दिन फील्डिंग करते हुए उंगलियों मेें चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. 399 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड के लिए रूट का चोटिल होना किसी झटके से कम नहीं है. हालांकि, खबर ये आ रही है कि जरूरत पड़ी तो रूट बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |