Shajapur जिले के गांवों में कलेक्टर के भ्रमण का दिखा असर, शिविर में हजारो आवेदनो का 2 दिन में निराकरण

शहजाद खान शाजापुर, 03 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में राजस्व महाअभियान अंतर्गत जिले में 01 फरवरी से 06 फरवरी 2024 तक विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके तहत अब तक 92 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए हैं। जिसमें तहसील अवंतिपुर बड़ोदिया में 05, कालापीपल में 17, गुलाना में 08, पोलायकलां में 15, मो. बड़ोदिया में 10, शाजापुर में 20 एवं शुजालपुर में 17 इस प्रकार 92 ग्रामों में शिविर लगाए गए।

राजस्व महाअभियान में 29322 आवेदन प्राप्त हुए-/-*–
प्रभारी भू-अभिलेख अधीक्षक श्री नरेश सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविरों के दौरान समग्र आधार लेण्ड रिकार्ड ईकेवायसी के 28985, मृतक नामांतरण के 130, रजिस्ट्री नामांतरण के 23, बटवारे के 17, सीमांकन के 04, नक्शा तरमीम के 115, अभिलेख सुधार के 03 एवं पीएम किसान सेचुरेशन के 14, आधार बैंक खाता लिंकिंग के 27 तथा एलआर लिंकिंग के 04 आवेदन प्राप्त हुए।

5017 आवेदनों का निराकरण किया गया-/–
राजस्व अभियान अंतर्गत लगाए गए शिविरों में प्राप्त आवेदनों में से आधार लेण्ड रिकार्ड ईकेवायसी के 4856, मृतक नामांतरण के 03, रजिस्ट्री नामांतरण के 02, बटवारे का 01, सीमांकन का 01, नक्शा तरमीम के 106, अभिलेख सुधार के 03 एवं पीएम किसान सेचुरेशन के 14, आधार बैंक खाता लिंकिंग के 27 तथा एलआर लिंकिंग के 04 निराकृत किये गये।

प्रभारी भू-अभिलेख अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि शेष प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में न्यायालय द्वारा किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |