कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 मलखंब प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान किया

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 मलखंब प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान किया।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि भारत सरकार की अभिनव योजना खेलो इण्डिया एवं वीच खेलो मे मलखंब खेल को शामिल किया गया है। भारतीय खेल मंत्रालय के अधिनस्थ संचालित खेल प्राधिकरण द्वारा 19 से 31 जनवरी तक त्रिची तमिलनाडू में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स एवं 5 से 8 जनवरी 2024 तक दमन द्विप मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया। दोनो प्रतियोगिताओ मे मध्यप्रदेश के मलखंब दल ने स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। म.प्र. मलखंब दल में 12 खिलाडियों मेa से जिला शाजापुर मेa खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. के प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 4 खिलाड़ी का चयन हुआ। जिसमें बालिका वर्ग में कु. चंद्रिका मितौला, कु. अनुष्का नायक एवं बालक वर्ग में रोहन नवीन एवं नीरज कछावा शामिल हुए, जिसमे टीम प्रतियोगिता में कास्य पदक अर्जित किया। वीच खेल दमनद्वीप में आयोजित प्रतियोगिता में कु. रीतु सोनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर खिलाड़ियों ने जिले को गौरावन्वित किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए स्वागत कर आगामी वर्ष में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकॉमना प्रदान की। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग में संचालित मलखंब प्रशिक्षण केन्द्र पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केन्द्र की गतिविधियां आयोजित की जाती है। खेल विभाग के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा भी खिलाडियों का सम्मान कर शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर जिला मलखंब प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवार्डी श्री योगेश मालवीय, श्री लोकेश नायक, श्री गौरव वर्मा श्री जितेन्द्र शर्मा जिला प्रशिक्षक उपस्थित थे।
#kheloindiayouthgames2023
#sports #collectorshajapur
#shajapur #MP CM Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |