शाजापुर जिला चिकित्सालय में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिलना चाहिये- कलेक्टर सुश्री बाफना —ने- रोगी कल्याण कार्यकारिणी समिति की बैठक में कहा

शाजापुर
—
जिला चिकित्सालय में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिलना चाहिये। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज रोगी कल्याण कार्यकारिणी समिति की बैठक में दिये। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, पैथालॉजिस्ट डॉ. एसडी जायसवाल, सर्जन डॉ. नवीन झाला, आरएमओ डॉ. सचिन नायक, चिकित्सालय सहायक प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले, महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक सुश्री नीलम चौहान, नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, श्री संजय शिवहरे भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि चिकित्सालय के शौचालय नियमित रूप से प्रति घण्टे सफाई करवाएं। शौचालय सूखे एवं साफ-सुथरे होना चाहिये। शौचालय के नल आदि व्यवस्थित एवं दुरूस्त रहें। आउटसोर्स से नियुक्त कर्मचारियों को पूरा वेतन मिले इसके लिए नियुक्ति ऐजेंसी से बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करें, इसके बाद ही ऐजेंसी को राशि दें। चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट का समुचित निष्पादन हो। अस्पताल में मेजर ऑपरेशन की संख्या बढ़ाएं। मेटरनिटी विंग में चिकित्सक हर समय मौजूद रहें। चिकित्सालय से रेफर किये जाने वाले प्रकरणों की जानकारी दें। जिनको रेफर किया गया है, उनसे फोन लगाकर रेफर करने का कारण पूछा जायेगा। रेफर किये जाने के प्रकरणों की प्रति सप्ताह समीक्षा भी होगी।

कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सालय में किसी भी मरीज से अवैधानिक रूप से किसी प्रकार की राशि यदि कोई लेता पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। मरीजों से राशि की मांग करने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने अस्पताल के स्टॉफ को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश भी दिये। अस्पताल में जगह-जगह फ्लैक्‍स लगाकर सूचना लगाए कि यहां किसी तरह की राशि नहीं ली जाती है। राशि मांगने वालो की शिकायत नोडल अधिकारी से कर सकते हैं। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विगत बैठक में लिये गये निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा भी की गई। साथ ही बैठक में रोगी कल्याण समिति के आय एवं व्यय की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रोगी कल्याण समिति की राशि से अन्य कार्य भी कराने के निर्देश दिये।
—-
व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री राठौर नोडल अधिकारी
—–
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कलेक्टर सुश्री बाफना ने संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर को नोडल अधिकारी बनाते हुए निर्देश दिये कि एक सप्ताह में अस्पताल के संबंध में कार्ययोजना बनवाएं।
#health
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |