उज्जैन पुलिस ने 72 घंटे में पिपलोदा द्वारकाधीश के भाजपा नेता व उनकी पत्नी के हत्या कांड का किया खुलासा, क्या बोले एसपी देखे

उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीस में तीन दिन पूर्व हुई भाजपा नेता व उनकी पत्नी की हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है
👇एसपी ने क्या कहा देखे👇

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरताओं को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया ।। इस मामले में अपराधी मृतक के गांव की ही आरोपी निकले जिसमें एक नाबालिक सहित तीन युवक शामिल है
उन्होंने बताया कि गांव के ही होने की वजह से आरोपियों को पता था कि दंपती घर में अकेले रहते हैं। परिवार गांव में सबसे संपन्न है। घर में कैश और जेवर भी हैं।
आरोपियों ने चोरी का प्लान बनाया था। 26 जनवरी की शाम सभी भाजपा नेता के घर के आंगन में छिपकर बैठ गए। बाद में खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। लेकिन, भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने इन्हें देख लिया। चारों को वे जानते थे। इसी वजह से आरोपियों ने उन्हें मार डाला। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों के नाम अल्फेज (19) पिता लियाकत शाह• आरिफ (22) पिता मक्कू उर्फ मेहरबान शाह• विशाल पिता मिश्रीलाल बागवान,एक आरोपी नाबालिग सभी आरोपी पिपलोदा गांव के ही रहने वाले हैं।
पुलिस टीम द्वारा बेहतर कार्य करते हुए संदेही से पूछताछ करवा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी कई दिनों से मृतक रामनिवास के खेतों पर किसी का कार्य करते थे वह उनके घर पर जाते-जाते रहते थे एवं आरोपियों को यह भी जानकारी चाहिए घर पर जेवरात व रुपया कहां-कहां रखा है वहीं आरोपी चोरी के नियत से रामनिवास के घर पहुंचे थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |