छत्तीसगढ़ः बस्तर में बिटिया ने गणतंत्र दिवस पर दिया ऐसा भाषण, रातों-रात हो गया वायरल

26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी दिल्ली में कतर्व्य पथ पर नारी शक्ति ने अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं, सैन्य शक्ति का भी नजारा पेश किया गया। राज्यों की झांकियों ने लोगों को मन मोहा। उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में हाल ही में राम मंदिर में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की झलक भी देखने को मिली। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच छत्तीसगढ़ की एक छात्रा के ओजस्वी भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं, “बस्तर के केंद्रीय विद्यालय की नन्ही सी छात्रा बेटी दीक्षा मिश्रा का गणतंत्र दिवस पर ओजस्वी भाषण में वह सभी मुद्दों को छूते हुए भारत के विकास की बात की। करीब चार मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीक्षा ने अपने भाषण में कहती हैं कि जो हिंदुस्तान से टकराए, चाहे सीना हो जाए छलनी पर तिरंगा ऊंचा ही लहराए। इस नन्हीं लड़की ने सियाचीन से लेकर वैक्सीन, सर्वे भवन्तु सुखिन की भावना, संविधान समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। नन्हीं लड़की ने अपने भाषण में कहा कि 500 सालों में हमने किसी पर अटैक नहीं किया, कोई जंग का कहर तोड़ा नहीं। लेकिन किसी ने हमारी तरफ आंख उठाकर देखा तो उसे देखने लायक छोड़ा नहीं।

वीडियो को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। साय ने इस वीडियो को पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, “”माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के प्रति इस बिटिया का आत्मविश्वास देखिये, इस बच्ची को यकीन है कि देश सुरक्षित हाथों में है।” किरंदुल (बस्तर) के केंद्रीय विद्यालय की नन्ही सी छात्रा बेटी दीक्षा मिश्रा का गणतंत्र दिवस पर ओजमयी वक्तव्य… हमारे देश का भविष्य सुनहरा है।

वहीं आईएएस अधिकारी अवनीश शरन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दीक्षा मिश्रा का वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की है। उन्होंने लिखा, “बस्तर के सुदूर अंचल किरंदुल के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दीक्षा ने गणतंत्र दिवस पर अद्भुत अभिव्यक्ति दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |